---Advertisement---

CRPF में 9175 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹60,100 तक

Published On: April 12, 2026
Follow Us
---Advertisement---

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Central Reserve Police Force (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायोनियर) के कुल 9175 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामपदों की संख्या
पुरुष9,096
महिला79
कुल पद9,175

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
  • कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 10वीं पास के साथ Heavy Transport Vehicle (HTV) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
  • टेक्निकल ट्रेड्स के लिए संबंधित ट्रेड में ITI डिग्री आवश्यक है।

आयु सीमा

  • कॉन्स्टेबल (ड्राइवर): 21 से 27 वर्ष
  • अन्य सभी पद: 18 से 23 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • जनरल / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी : ₹100
  • महिला उम्मीदवार / एक्स-सर्विसमैन : शुल्क मुक्त

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹60,100 प्रति माह वेतन दिया जाएगा (लेवल-3 पे स्केल)।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  2. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  3. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  4. ट्रेड स्किल टेस्ट
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  6. मेडिकल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न (CBT)

विषयप्रश्नअंक
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग2525
जनरल नॉलेज एवं अवेयरनेस2525
एलिमेंट्री मैथ्स2525
हिंदी/इंग्लिश2525
कुल100100

परीक्षा अवधि: 2 घंटे

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

कैटेगरीटेक्निकल & ट्रेड्समैनपायोनियर विंग
जनरल30%35%
ईडब्ल्यूएस / ओबीसी25%33%
एससी / एसटी20%33%

फिजिकल एग्जाम सेंटर

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. संबंधित भर्ती लिंक चुनें।
  4. सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment