गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने 1 अप्रैल 2026 को विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए की जाएगी। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लगभग 11,000 पद भरे जाएंगे, जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है।
जुकेशनल क्वालिफिकेशन
- उम्मीदवार का TET-1 परीक्षा पास होना जरूरी है गुजरात विद्या सहायक भर्ती 2026
- D.El.Ed. या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए
- D.El.Ed. फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
🎯 एज लिमिट
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी
💰 आवेदन फीस
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹200
- एससी / एसटी / PwBD: ₹100
💼 सैलरी
- शुरुआती 5 साल: ₹26,000 प्रति माह
- 5 साल के बाद: ₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह
- साथ में अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे
✅ सिलेक्शन प्रोसेस
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- डिस्ट्रिक्ट और स्कूल अलॉटमेंट
📖 सिलेबस
- चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी
- गुजराती भाषा
- इंग्लिश भाषा
- गणित
- पर्यावरण अध्ययन
📝 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले dpegujarat.in वेबसाइट पर जाएं
- “Vidyasahayak Recruitment / Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें
- लॉग इन करके फॉर्म भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें