भारतीय डाक अब डाक सेवा ऐप (Dak Sewa App) लेकर आया है, जिससे डाक की सर्विस सिर्फ एक क्लिक दूर ही रह गई हैं।
भारतीय डाक विभाग ने डिजिटल दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Dak Sewa App लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब आप घर बैठे ही डाक से जुड़ी कई सेवाओं का आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
अब आपको छोटे-छोटे कामों के लिए डाकघर जाने और लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ऐप आपकी डाक सेवाओं को तेज, आसान और स्मार्ट बनाता है।
डाक सेवा ऐप के जरिए घर पर ही कई कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। आइए डाक सेवा ऐप की खूबियों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारतीय डाक ने X पर हैंडल के जरिए इस ऐप की जानकारी दी है। डाक सेवा ऐप 23 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे हर यूजर्स के लिए सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित होता है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Dak Sewa App की मुख्य सुविधाएं
इस ऐप के जरिए आप कई जरूरी काम घर बैठे कर सकते हैं:
- Digital Payment – UPI और QR कोड से पेमेंट करें
- Parcel Tracking – अपने पार्सल की लाइव स्थिति जानें
- Speed Post Booking – स्पीड पोस्ट आसानी से बुक करें
- E-Receipt – डिजिटल रसीद प्राप्त करें
- Nearby Post Office – नजदीकी डाकघर की जानकारी
- Postage Calculator – पत्र/पार्सल का खर्च निकालें
- Interest Calculator – बचत योजनाओं का ब्याज जानें