AFCAT 2026 Notification Out: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका, 20 मई से आवेदन शुरू

Published On: May 15, 2026
Follow Us
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026
---Advertisement---

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच

उम्मीदवार के पास कम से कम 60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री होनी चाहिए।

फ्लाइंग ब्रांच

  • 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स विषय के साथ न्यूनतम 50% अंक, या
  • 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री, या
  • 60% अंकों के साथ बीई / बीटेक डिग्री।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल ब्रांच

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 26 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • NCC स्पेशल एंट्री और GATE के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:

  1. लिखित परीक्षा
  2. SSB इंटरव्यू
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल एग्जाम

सैलरी डिटेल

रैंकवेतनमान
फ्लाइंग ऑफिसर₹56,100 – ₹1,77,500 प्रतिमाह
फ्लाइट लेफ्टिनेंट₹61,300 – ₹1,93,900 प्रतिमाह
स्क्वाड्रन लीडर₹69,400 – ₹2,07,200 प्रतिमाह
विंग कमांडर₹1,21,200 – ₹2,12,400 प्रतिमाह
ग्रुप कैप्टन₹1,30,600 – ₹2,15,900 प्रतिमाह
एयर कमोडोर₹1,39,600 – ₹2,17,600 प्रतिमाह
एयर वाइस मार्शल₹1,44,200 – ₹2,18,200 प्रतिमाह
एयर मार्शल HAG स्केल₹1,82,200 – ₹2,24,100 प्रतिमाह
HAG+ स्केल₹2,05,400 – ₹2,24,400 प्रतिमाह
VACS / एयरफोर्स कैडर / एयर मार्शल (NFSG)₹2,25,000 प्रतिमाह
CAS₹2,50,000 प्रतिमाह

AFCAT 2026 एग्जाम पैटर्न

परीक्षानिगेटिव मार्किंगविषयकुल अंकसमय
AFCAT 2 Exam 2026प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगाजनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड300 अंक2 घंटे

सिलेबस

इंग्लिश

  • Comprehension
  • Cloze Test
  • Synonyms & Antonyms
  • Idioms and Phrases
  • Error Spotting

जनरल नॉलेज

  • भारतीय इतिहास
  • पॉलिटी
  • अर्थव्यवस्था
  • भूगोल
  • फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • करेंट अफेयर्स

रीजनिंग

  • सीरीज
  • वेन डायग्राम
  • सिलॉजिस्म
  • ब्लड रिलेशन
  • वर्बल एवं नॉन-वर्बल रीजनिंग
  • मिलिट्री एप्टीट्यूड

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

  • नंबर सिस्टम
  • HCF एवं LCM
  • टाइम एंड वर्क
  • टाइम, स्पीड एंड डिस्टेंस
  • प्रतिशत
  • औसत
  • रेश्यो एवं प्रपोर्शन
  • सिंपल एवं कंपाउंड इंटरेस्ट
  • पाइप्स एंड सिस्टर्न

ऐसे करें आवेदन

  1. AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिखाई दे रहे AFCAT 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सब्मिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now