
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मई 2026
- फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि: 28 मई 2026
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार ने PET 2025 परीक्षा में भाग लिया होना चाहिए
- केवल वैध PET स्कोर वाले अभ्यर्थी ही शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Mathematics / Statistics / Economics या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री
- कंप्यूटर में ‘O’ लेवल डिप्लोमा या समकक्ष प्रमाणपत्र
- देवनागरी लिपि में हिंदी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी
आवेदन शुल्क
- सभी श्रेणियों के लिए: ₹25
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- इसके बाद मुख्य परीक्षा
वेतन (Salary)
- ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह
परीक्षा पैटर्न
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| प्रश्नों की संख्या | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| विषय | टेक्निकल, कंप्यूटर & IT, सामान्य ज्ञान |
| अवधि | 2 घंटे |
सिलेबस
- Statistics
- Data Collection & Presentation
- Central Tendency & Dispersion
- Indices, Rates & Ratio
- Computer & IT Concepts
- Contemporary Technology Developments
- उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “ASO/ARO Apply Online 2026” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिशियल वेबसाइट: https://upsssc.gov.in
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन