UPSSSC ASO Recruitment 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई है, जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी ने PET 2025 में भाग लिया हो और वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री।
- कंप्यूटर में ‘O’ लेवल डिप्लोमा या समकक्ष प्रमाणपत्र।
- देवनागरी लिपि में हिंदी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के लिए: 25 रुपए
चयन प्रक्रिया
- PET 2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
वेतनमान
- ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह
UPSSSC ASO Recruitment 2026
परीक्षा पैटर्न
- प्रश्नों की संख्या: 100
- कुल अंक: 100
- विषय: टेक्निकल, कंप्यूटर एवं आईटी, स्नातक स्तर का सामान्य ज्ञान
- अवधि: 2 घंटे
प्रमुख सिलेबस
- सांख्यिकी
- डाटा कलेक्शन और प्रेजेंटेशन
- सेंट्रल टेंडेंसी और डिस्पर्शन
- इंडिसेस, रेट्स और रेशियो
- कंप्यूटर एवं आईटी की मूल अवधारणाएं
- समकालीन तकनीकी विकास और नवाचार
- उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- ASO/ARO Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- 25 रुपए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
👉 आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in
👉 आधिकारिक नोटिफिकेशन: वेबसाइट पर उपलब्ध







